मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
20-May-2023 08:45 AM
By MUKESH
MUZAFFARPUR : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों में लोगों की जान जाने की खबरें निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां आज अहले सुबह सड़क हादसों में एक स्कूल टीचर की मौत हो गयी।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के सदर थाना क्षेत्र के मझौलिया के समीप एनएच 28 पर सुबह-सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। जहां एक अज्ञात हाईवा ने एक बाइक सवार युवक को रौंदते हुए फरार हो गया। इस घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि, जिले के मझौलिया चौक स्थित मुख्य सड़क पर ब्रेकर बना हुआ है। जिस पर बाइक सवार व्यक्ति आराम से अपना बाइक पार कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आई अनियंत्रित अज्ञात हाईवा ने उक्त बाइक सवार को रौंदते हुए वहां से फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंचे सदर थाना अध्यक्ष और पुलिस बल ने डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं, इस घटना में मृतक युवक की पहचान कर अमन कुमार के रूप में हुई है। यह अपने घर का घर का इकलौता चिराग था और जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल में टीचर का काम कर अपना जीवन यापन करता था। आज सुबह-सुबह अपने घर से अहियापुर स्कूल जाने के क्रम में ही मझौलिया में दर्दनाक हादसे में मौत हो गई है।
इधर, इस पूरी घटना को लेकर सदर थानेदार सतेंद्र मिश्रा ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई है। डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस डेड बॉडी की पहचान हो चुकी है। उनके परिजनों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। इसके साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई में भी जुट गई है।