मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
31-May-2023 09:05 AM
By Ajit Kumar
JEHANABAD : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसके रोकथाम को लेकर कई तरह की जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। लेकिन, इसके बाबजूद राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जहानाबाद से निकला कर सामने आ रहा है। जहां आज अहले सुबह सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के हुलासगंज के बंडा मोड़ के पास एक तेज रफ़्तार ट्रक से साइकिल सवार दो छात्रों को कुचल डाला है। जिसमें मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। यह दोनों छात्र साइकिल से पढ़ाई करने बगल के ही गांव में जा रहा था, तभी पीछे से आ रही ट्रक ने इन्हें रौंध डाला। यह घटना गया-पटना स्टेट हाइवे पर हुआ। वहीं, इस घटना की सुचना पुलिस टीम को दे दी गयी है।
वहीं, इस घटना के बाद से गया-पटना स्टेट हाइवे पर ग्रामीणों का जमावड़ा लगाना शुरू हो गया है। घटना के बाद लोगों ने ट्रक चालक को खदेड़ कर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ड्राईवर को हिरासत में ले लिया है साथ ही साथ वाहन को भी जब्त कर लिया है। हालांकि, लोगों का आक्रोश इसके बाद भी कम नहीं हुआ। उग्र लोगों ने एसएच-4 को जाम कर ट्रक पर पथराव शुरू कर दिया। अन्य वाहनों पर भी लोगों ने पथराव किया है। लोगों का आक्रोश देख पुलिस भी बेबस बनी है। तनाव की स्थिति कायम है।