Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”
30-Dec-2023 03:32 PM
By First Bihar
AURANGABAD : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा जानकारी औरंगाबाद से निकल कर सामने आ रही है। जहां एक ऑटो और हाईवा के बीच भीषण टक्कर हो गई। अब तक इस घटना में 10 छात्राएं गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। जिनका इलाज नजदीकी सदर अस्पताल में चल रहा है। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौगढ़ गांव के समीप की है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ है जब एक ऑटो पर सवार होकर सभी गर्ल्स स्टूडेंट अपने गांव से परीक्षा देने औरंगाबाद जा रही थी। इसी बीच तेज रफ्तार से आ रही नौगढ़ गांव के समीप एक हाइवा ट्रक ने जोरदार की टक्कर मार दी। जिसमें 10 गर्ल्स स्टूडेंट गंभीर रूप से घायल हो गयी है। इस घटना के बाद से पुरे इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है।
उधर, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से आनन फानन में सभी घायल छात्राओं को इलाज हेतु औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया। जहां 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें प्रथमिकी उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिये बाहर रेफर कर दिया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है।