मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा जमुई में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है तेजप्रताप ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, पिता बनने की अफवाहों को झूठा बताया, कहा..मिस्टर रौशन मेरी हत्या करवाना चाहता है BIHAR: बारात में हंगामा करने पर युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा
22-Jul-2023 12:26 PM
By SONU
NAWADA : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की खबरें निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नवादा जिले से निकल कर सामने आई है। यहां एक हाईवे और स्कूली वैन की भिंड़ंत में ड्राइवर समेत कुल 10 बच्चे बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं।
दरअसल, जिले के हिसुआ थानाक्षेत्र अंतर्गत गया-हिसुआ पथ एनएच 82 की है। जहां एक अनियंत्रित हाइवा ने स्कूली वाहन मैजिक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मैजिक वाहन चार पलटी खाकर गिर गई। जिसमें ड्राईवर समेत कुल 10 लोग जख्मी हो गए। इन सभी लोगों को हिसुआ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जिसमें 3 बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए पावापुरी रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि, न्यू नालंदा पब्लिक स्कूल की मैजिक वाहन बच्चों को लेकर स्कूल जा रहे थे तभी गया के तरफ से आ रही हाइवा ट्रक ने स्कूल के मैजिक वाहन में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे स्कूल गाड़ी पलटी खा गया। यह गाड़ी रेपुरा गांव और शिवगंज गांव के बच्चे को लेकर स्कूल गाड़ी जा रहे थे तभी शिवगंज के पास ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया जख्मी परसों में ऋषभ कुमार अमित कुमार गुलशन कुमार अभिषेक कुमार हर्ष कुमार अमीषा भारती अंकुश कुमार सचिन कुमार अंजली कुमारी तथा ड्राइवर बताए गए हैं।
इधर, इस घटना को लेकर छात्रों ने बताया कि हाइवा तेज रफ्तार से आ रहा था। स्कूली गाड़ी के ड्राइवर ने ये देखकर गाड़ी को किनारे में रोक दिया। हालांकि, तेज रफ्तार में होने के कारण हाइवा ने स्कूली वाहन में टक्कर मार दी। जिससे बच्चों से भरी गाड़ी पलट गई। बच्चों का कहना है कि स्कूली वाहन पर 10 लोग सवार थे। घायल बच्चों में ऋषभ कुमार हिसुआ, अमित कुमार, गुलशन कुमार, अभिषेक कुमार एवं हर्ष कुमार रेपुरा गांव निवासी, अमीषा भारती, अंकुश कुमार, सचिन कुमार शिवगंज निवासी एवं अंजलि कुमारी फुलवरिया गांव निवासी और ड्राइवर शामिल है।