बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
22-Apr-2024 05:12 PM
By Vikramjeet
HAJIPUR: वैशाली की गरौल थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है। इन शातिर बदमाशों के खिलाफ अलग-अलग थानों में लूट और छिनतई के कई मामले दर्ज हैं।
दरअसल, गरौल थाना की पुलिस टीम चैनपुर पुल के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक सामने से तेजी से आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया लेकिन उन्होंने गाड़ी की स्पीड और बढ़ा दी। जिसके बाद पुलिस ने तीनों को खदेड़कर धर दबोचा। पकड़े गए युवकों की पहचान पंकज कुमार, विकास कुमार और रिशु कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस ने इनके पास से एक लोडेड कट्टा, एक गोली और चाकू बरामद किया है। पूछताछ के दौरान उन्होंने पुलिस को बताया कि वे लूट और छिनतई की वारदातों को अंजाम देते हैं। 15 मार्च को महुआ थाना क्षेत्र के गरजौल में डकैती की घटना में इन्होने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। गिरफ्तार अपराधियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और पहले भी जेल जा चुके हैं।