BIHAR NEWS : सिलीगुड़ी से पटना लौटते समय भीषण हादसा, पटना हाई कोर्ट के दो वकीलों की गई जान; बच्चा घायल बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई UP पुलिस की तेज रफ्तार गाड़ी; चार जवान घायल बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई UP पुलिस की तेज रफ्तार गाड़ी; चार जवान घायल Bihar Police News: बिहार के तीन लापरवाह SHO के खिलाफ बड़ा एक्शन, एसपी ने तीनों पर लगाया इतना जुर्माना; सामने आई बड़ी वजह “अंकल टाइप लड़के से शादी नहीं करूंगी,” जयमाला के स्टेज पर दुल्हन का हाई वोल्टेज ड्रामा, जानिए... फिर क्या हुआ? Bihar News : सड़क हादसे में ITBP जवान की मौत, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार IRB जवान की रहस्यमयी मौत: नक्सलियों के बीच चल रहा था सर्च ऑपरेशन, पूरे गांव में मातम का माहौल BIHAR NEWS : गैस कटर से काटा SBI ATM, लाखों कैश उड़ा ले गए चोर ; पुलिस ने गठित की SIT International Women's Day: बिहार में इस समाज से आने वाली महिलाओं ने किया कमाल, पिंक बस चलाकर बनी मिशाल Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार
05-Oct-2024 07:48 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के सरकारी शिक्षकों को दशहरा के अवकाश को लेकर शिक्षा विभाग ने बड़ा बदलाव कर दिया है। सूबे के शिक्षक पिछले साल भी दशहरा पर अवकाश से संबंधित मांग कर रहे थे। इस बीच शिक्षा विभाग ने एक पत्र भी जारी किया है। दुर्गापूजा के दौरान शिक्षकों की अनिवार्य सेवाकालीन प्रशिक्षण को स्थगित कर दिया गया है। शिक्षा विभाग के ACS एस सिद्धार्थ ने शिक्षकों के प्रशिक्षण को 7 से 15 अक्टूबर तक स्थगित करने का आदेश जारी कर दिया है। जिससे शिक्षकों में हर्ष का माहौल है।
दरअसल, SCRET ने सभी जिलों के डीईओ को एक पत्र भेजा है जिसमें बताया गया है कि 7 से 12 अक्टूबर तक शिक्षकों की ट्रेनिंग को स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय दुर्गा पूजा के चलते लिया गया है। दुर्गापूजा के दौरान शिक्षकों की अनिवार्य सेवाकालीन प्रशिक्षण का विरोध शिक्षक कर रहे थे। शिक्षक दशहरा के दौरान प्रशिक्षण कता विरोध कर रहे थे। जिसे अब स्थगित कर दिया गया है। इस बाबत शिक्षा विभाग के ACS सिद्धार्थ ने शिक्षकों के प्रशिक्षण को 7 से 15 अक्टूबर तक स्थगित करने का आदेश जारी कर दिया है।
वहीं, SCRET द्वारा भेजे गए पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि यह निर्णय सभी जिलों के लिए लागू होगा। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि शिक्षक इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की प्रशिक्षण गतिविधियों में भाग नहीं लेंगे। इसके अलावा, पत्र में यह भी कहा गया है कि नए कार्यक्रम की तारीखें बाद में घोषित की जाएंगी।
इधर, शिक्षकों को अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने का अवसर मिलेगा, जिससे उनके मानसिक स्वास्थ्य और संतुलन में सुधार हो सकता है। बहरहाल बिहार सरकार ने शिक्षकों को बड़ा राहत देते हुए दशहरा की छुट्टी दे दी है। दुर्गापूजा के दौरान शिक्षकों की अनिवार्य सेवाकालीन प्रशिक्षण को स्थगित कर दिया गया है.इससे अब शिक्षक अपने परिवार के साथ पर्व मना सकेंगे।