BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान
21-Dec-2024 07:18 PM
By First Bihar
PATNA: शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशक पंकज कुमार ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) को विशिष्ट शिक्षक की नियुक्ति एवं पदस्थापन को लेकर पत्र लिखा है। जिसमें बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक (संशोधन) नियमावली, 2024 के नियम-4 के आलोक में आवश्यक निर्देश दिया है।
सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी को यह कहा गया है कि आपके जिले में पदस्थापित वैसे स्थानीय निकाय के शिक्षक, जो सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं एवं जिनकी काउंसिलिंग पूरी हो चुकी है। उन्हें सबसे पहले विशिष्ट शिक्षक के रूप में औपबंधित नियुक्ति पत्र अपने स्तर से निर्गत करें।
विशिष्ट शिक्षक को औपबंधित नियुक्ति पत्र निर्गत करने को लेकर सभी डीईओ को एक सॉफ्टवेयर पर लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। जिसके जरीये 23 दिसंबर 2024 से औपबंधित नियुक्ति पत्र का प्रिंट निकालकर संबंधित शिक्षकों को डीईओ वितरित कराएंगे। औपबंधिक नियुक्ति पत्र डिजिटल हस्ताक्षर से निर्गत होगा।
पूर्व में आवंटित जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित एवं वितरित नियुक्ति पत्र निरस्त समझे जाएंगे। सभी जिलों के डीईओ को भेजे गये पत्र में यह भी कहा गया है कि आपके स्तर से सभी विशिष्ट शिक्षकों का उसी विद्यालय में जहां वे पूर्व में कार्यरत थे, वहां पदस्थापन का आदेश अलग से निर्गत किया जाएगा। उन्हें 01 जनवरी 2025 से 7 जनवरी 2025 तक योगदान का समय दिया जाएगा। विद्यालय पदस्थापन पत्र एवं प्रारूप योगदान पत्र सॉफ्टवेयर के माध्यम से 26 दिसंबर 2024 से प्रिंट किया जा सकता है।
वही औपबंधित रूप से नियुक्त विशिष्ट शिक्षक उक्त पदस्थापन आदेश के आलोक में संबंधित विद्यालय में विशिष्ट शिक्षक के रूप में अपना योगदान समर्पित करेंगे। विशिष्ट शिक्षक के रूप में विद्यालय में योगदान की तिथि से वे विशिष्ट शिक्षक कहलाएंगे एवं उसी तिथि से वे स्थानीय निकाय के शिक्षक के पद से स्वत विरमित समझे जाएंगे। विशिष्ट शिक्षकों को 1 जनवरी 2025 से वेतन अनुमान्य होगा लेकिन विद्यालय में योगदान की तिथि 1 जनवरी 2025 के बाद होने की स्थिति में योगदान की तिथि से विशिष्ट शिक्षक का वेतन देय होगा। प्राथमिक शिक्षा निदेशक पंकज कुमार ने निर्देश दिया कि इसे समय पर सुनिश्चित किया जाए।