होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
17-Feb-2024 06:41 PM
By First Bihar
SAMASTIPUR: समस्तीपुर में एक पति-पत्नी ने बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। सड़क पर घंटों दोनों पति-पत्नी के बीच संग्राम चलता रहा और लोगों की भारी भीड़ इस ड्रामें को देखने के लिए जमी रही। बीपीएससी से पास होने के बाद शिक्षक बनी महिला ने अपने पति को सड़क पर दौड़ा- दौड़ाकर पीटा। घटना सिंघिया के दुर्गा स्थान चौक की है।
दरअसल, महिला शिक्षिका अपने पति के अवैध संबंध को लेकर परेशान थी। शिक्षिका की शादी क्योटहर गांव के अभिषेक मुखिया से हुई थी। अभिषेक मुखिया का का किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध है। जब महिला को पति की करतूत की जानकारी मिली तो उसने थाने में मामला दर्ज करा दिया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने महिला के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया। जेल जाने के बाद पति ने शिक्षिका पत्नी से संपर्क साधा और फिर से ऐसी गलती नहीं करने का भरोसा दिलाया।
महिला पति की बातों में आ गई और उसने केस वापस ले लिया। केस वापस लेने के बाद महिला का पति जेल से छूटकर बाहर आ गया। जेल से छूटने के बाद आरोपी पति अपने ससुराल पहुंचा और देर रात शिक्षिका पत्नी को झांसा देकर वहां से फरार हो गया। जब पत्नी ने उसकी खोजबीन कि तो जानकारी मिली कि वह अपनी प्रेमिका के साथ रह रहा है। इसी बीच सिंघिया के दुर्गा चौक के पास पति का सामना शिक्षिका पत्नी से हो गया।
फिर क्या था, बीच सड़क पर दोनों पति-पत्नी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। पत्नी को आरोपी पति वहां से भागने लगा जिसके बाद महिला ने दौड़कर उसे धर दबोचा और दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान शिक्षिका ने पति की बीच सड़क पर पिटाई शुरू कर दी। बाद में लोगों ने बीच बचाव कर पत्नी के साथ पति को उसके घर भेज दिया।