ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / बिहार : टीचर ने 12 बार चाकू गोदकर बच्चे की ली जान, मीट...

बिहार : टीचर ने 12 बार चाकू गोदकर बच्चे की ली जान, मीट काटने वाले हथियार से बोला जानलेवा हमला

12-Jul-2023 02:26 PM

By First Bihar

NALNDA : बिहार के नालंदा से एक दिल दहलाने वाली खबरें निकल कर सामने आ रही है। यहां एक पड़ोसी टीचर ने 9 साल के बच्चे को 12 बार चाकू मारकर हत्या कर दी। यह बच्चा जब घर से बाहर खेलने निकला तो पहले उसे टीचर ने उसे रोका और फिर मीट काटने वाले चाकू से उस पर ताबड़तोड़ 12 वार किए। जिससे यह बच्चा बुरी तरह घायल हो गया उसके बाद इलाज के दौरान इसकी मौत हो गई। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के सिलाव थाना क्षेत्र के कड़ाह मोहल्ले में एक बच्चे की उसके टीचर ने हत्या कर डाली है। यह बच्चा मोहम्मद शफीक चौथी क्लास में पढ़ता था। पुलिस की माने तो नाली में पानी गिराने को लेकर पड़ोसी टीचर का बच्चे के परिवार से विवाद हुआ था। इसका बदला लेने के लिए उसने बच्चे की हत्या कर दी। इस  हत्या के बाद आरोपी टीचर भागने लगा, लेकिन आसपास के लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। यह कतरीसराय के सरकारी स्कूल के शिक्षक है। इसका नाम मोहम्मद फिरोज बताया गया है। 


वहीं, इस घटना को लेकर बच्चे के मौसा ने बताया कि वो घर से खेलने के लिए निकला था। जैसे ही बाहर पहुंचा, पड़ोसी टीचर मोहम्मद फिरोज ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए। वो खून से लथपथ हो गया था। इसके बाद हम उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


बताया जा रहा है कि, मोहम्मद शफीक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और वह चौथी क्लास में पढ़ाई कर रहा था। वहीं, आरोपी कतरीसराय प्रखंड में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जैसे ही मौके से भागने लगा, तभी मोहल्ले वालों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। 


इधर, इस घटना को लेकर सिलाव के थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी मोहम्मद फिरोज को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल नाली में पानी गिराने को लेकर पड़ोसी टीचर का बच्चे के परिवार से विवाद हुआ था।