मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा पुलिस की वर्दी में रील बनाना पड़ गया महंगा, 4 वीडियो क्रिएटर गिरफ्तार बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव
03-Sep-2023 11:18 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग ने टीचर बहाली परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए डाकुमेंट वेरीफिकेशन से जुड़ा अहम नोटिस जारी किया है। बीपीएससी ने माध्यमिक (Class 9, 10) और उच्च माध्यमिक विद्यालय (Class 11, 12) टीचर नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा के अभ्यर्थियों को 29 अगस्त को जारी दस्तोवज सत्यापन की सूचना ध्यान में रखते हुए 4 सितंबर को अपने ओरिजनल डाकुमेंट के साथ आने का निर्देश दिया है। इसको लेकर आयोग ने डाकुमेंट वेरीफिकेशन से जुड़ा एक नोटिस भी जारी किया है।
बिहार लोक सेवा आयोग के तरफ से जो नोटिस जारी किया गया है उसके मुताबिक, विज्ञापन संख्या 26/2023 माध्यमिक (Class 9, 10) और उच्च माध्यमिक विद्यालय (Class 11, 12) अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा के अभ्यर्थियों को दिनांक 29.08.2023 को दस्तावेज सत्यापन (की सूचना के आलोक में निर्धारित तिथि को अस्व उपस्थित होकर अपने साथ सभी मूल प्रमाण-पत्र नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटोग्राफ- 1, ऑनलाइन आवेदन प्रवेश पत्र तथा सभी प्रमाण-पत्र की 2 (दो) सेट स्वप्रमाणित छायाप्रति अभिप्रमाणित कराते हुए जमा कराना अनिवार्य होगा।
इसके साथ ही आयोग ने इन अभ्यर्थियों के जरूरी दस्तावेजों की सूची जारी की है जिनकी संख्या 23 है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि आयोग की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी दस्तावेजों की इस सूची को ध्यान से पढ़ लें और दी गई सूची के सभी दस्तावेजों की समय से पूर्व तैयार कर लें। आयोग ने प्रमुख दस्तावेजों की सूची जो जारी की है उसके मुताबिक,आधार या पैन या ड्राइविंग लाइसेंस,जाति प्रमाण पत्र,निवास प्रमाण पत्र,दिव्यांगता प्रमाण पत्र,भूतपूर्व सैनिक संबंधी प्रमाण पत्र,नियोजित शिक्षक संबंधी दस्तावेज,स्वतंत्रता सेनानी संबंधी प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा।
इसके आलावा है सीटीईटी या बीटीईटी पेपर-1 का प्रमाण पत्र, बिहार एसटीईटी पेपर-1 का प्रमाण पत्र,बिहार एसटीईटी पेपर-2 का प्रमाण पत्र,दक्षता प्रमाण पत्र,जन्मतिथि प्रमाण पत्र (मैट्रिक सर्टिफिकेट),शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (Class 1 to 5),बीएड या बीएड एमएड या डीएलएड प्रमाण पत्र,शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (Class 9, 10),बीएड या बीए बीएड या बीएससी बीएड (वर्ग 9, 10) प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (Class 11, 12) लाना अनिवार्य है।