अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
09-Feb-2024 05:46 PM
By First Bihar
KHAGARIA: बिहार में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला खगड़िया से सामने आया है, जहां एक अनियंत्रित हाइवा ने तीन चचेरे भाइयों को रौंद डाला। इस हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मानसी थाना क्षेत्र के मां कात्यायनी पेट्रोल पंप के पास की है।
बताया जा रहा है कि 17 वर्षीय कन्हैया कुमार, 16 साल का चंदन कुमार और 18 वर्षीय विशाल कुमार मानसी बाजार में खरीदारी करके बाइक से अपने गांव बख्तियारपुर जा रहे थे। इसी दौरान NH 31 पर हाइवा ने तीनों को कुचल दिया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने कन्हैया कुमार और चंदन कुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल विशाल कुमार को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। एक ही परिवार के तीन लड़कों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।