ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच देवर -भाभी का रिश्ता, बोले विजय सिन्हा ... CM के भाव को गलत बताना उचित नहीं Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू, प्रश्नकाल में कई अहम विभागों पर होगी चर्चा; अनुपूरक बजट पर भी गरमाएगा सदन Bihar Vidhan Sabha : “अपराध पर नहीं, जाति पर कार्रवाई!” भाई वीरेंद्र का आरोप – यादवों को बनाया जा रहा निशाना, CM नीतीश को लेकर भी कही यह बातें Bihar Expressway Project : बिहार में 5 एक्सप्रेसवे, 12 पुल और 1300 पदों पर नौकरी का ऐलान, पटना पहुंचने का समय होगा 4 घंटे Ram Rajya : अयोध्या पहुंचे स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी का बड़ा बयान, बोले- 550 साल के संघर्ष के बाद बना राम मंदिर, देश में हो रही रामराज्य की स्थापना Bihar road accident news : बारात में जा रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, तीन की मौत; मातम में बदला ख़ुशी का माहौल Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र: सातवें दिन भी हंगामे के आसार, कई विभागों पर होगी चर्चा Hajipur Sadar Hospital : हाजीपुर सदर अस्पताल में DM की रेड, दो दलाल गिरफ्तार; सात एम्बुलेंस जब्त Bihar Special Bus : होली-ईद पर प्रवासी बिहारियों के लिए खुशखबरी, मात्र इतने रुपए में बुक करवा सकेंगे टिकट; जानिए सरकार का प्लान Bihar teachers duty : शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, अब सिर्फ इन्हीं कामों में ही लगाई जाएगी जिम्मेदारी

बिहार : शराब तस्कर और पुलिस के बीच भीषण मुठभेड़, एक को लगी गोली; शराब लदी कार और नाव जब्त

बिहार : शराब तस्कर और पुलिस के बीच भीषण मुठभेड़, एक को लगी गोली; शराब लदी कार और नाव जब्त

20-Jul-2023 09:40 AM

By First Bihar

GOPALGANJ : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या इससे जुड़ा किसी भी तरह का कोई भी कारोबार करना गैरकानूनी बताया गया है। हालांकि,समय दर समय इस कानून में संसोधन की भी खबरें निकल कर सामने आती है। इसके साथ ही इस कानून के सही तरीके से पालन करवाने को लेकर पुलिस महकमे के तरफ से भी प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गोपालगंज से निकल कर सामने आया। जहां शराब तस्कर और पुलिस के बीच भीषण मुठभेड़ हुआ और इसमें एक शराब तस्कर को गोली लग गई। 


दरअसल, जादोपुर थाना क्षेत्र के गंडक नदी के मंगलपुर पुल के पास पुलिस ने जब शराब माफिया को पकड़ने की कोशिश की तो पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी गयी। वहीं जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई और इस दौरान एक शराब माफिया के पैर में गोली लग गयी। जिसके बाद पुलिस ने शराब माफिया को गिरफ्तार कर लिया गया।


वहीं, दो तस्कर नदी में छलांग लगाकर फरार हो गए। घायल शराब माफिया को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, तीन खोखा, एक शराब लदी नाव और एक ब्रेजा कार को जब्त किया है। 


इधर, जख्मी शराब माफिया की पहचान सोनपुर के निवासी अजीत कुमार के रूप में की गयी है। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की थी। पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि उत्तर प्रदेश से गंडक नदी के रास्ते नाव पर लोड करके शराब का खेप मंगाया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की तो शराब तस्कर हैरान रह गए और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी गयी।