पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
10-Nov-2023 06:09 PM
By SONU KUMAR
NAWADA: खबर नवादा से आ रही है, जहां तालाब में डूबने से एक ही परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बाप-बेटे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना रजौली थाना क्षेत्र के मुरहेना गांव की है।
मृतकों की पहचान रजौली थाना क्षेत्र के धमनी गांव निवासी सर्जन राजवंशी और उसके डेढ़ वर्षीय बेटे सुबिल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सर्जन राजवंशी अपने डेढ़ वर्षीय बेटे को गोद में लेकर तालाब के किनारे बैठा था, तभी अचानक उसे चक्कर आ गया और दोनों पिता-पुत्र तालाब में जा गिरे।
इस घटना के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने जबतक दोनों बाप-बेटा को तालाब से बाहर निकाला उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।