Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
21-Sep-2024 07:00 PM
By Ajit Kumar
JEHANABAD: जहानाबाद में दो सगे भाइयों की तालाब में डूबकर मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया है। दोनों भाई शौच के लिए तालाब के किनारे गए थे और इसी दौरान उनका पैर फिसला और दोनों तालाब में जा गिरे, जिससे दोनों की जान चली गई। घटना शकूराबाद थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव की है।
मृतकों की पहचान विशुनपुर निवासी धर्मनाथ गिरी का 9 साल का बेटा सुमीत कुमार और 6 वर्षीय असमीत कुमार के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि शौच करने के बाद तालाब में पैर फिसलने से दोनों गहरे पानी में डूबने लगे। दोनों को डूबता देख उनकी बड़ी बहन ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
जब कोई भी मदद के लिए नही आया तो वह खुद तालाब में अपने भाइयों को बचाने के लिए कूद गई लेकिन तीनों डूबने लगे। जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों को पानी से बाहर निकाला हालाकि तबतक काफी देर हो गई थी। दोनों बच्चों को मखदुमपुर पाई बिगहा निजी नर्सिंग होम में इलाज हेतु परिजनों द्वारा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पाकर मौके पर शकूराबाद थाना की पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, ग्रामीणों ने तालाब को घेराबंदी करने की मांग को लेकर हं॑गामा शुरू कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराया।