ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बिहार: तालाब में डूबने से तीन छात्राओं की मौत, नहाने के दौरान हुआ...

बिहार: तालाब में डूबने से तीन छात्राओं की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

19-Aug-2023 02:02 PM

By First Bihar

BANKA: बड़ी खबर बांका से आ रही है, जहां तालाब में डूबने से तीन छात्राओं की दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना के बाद मृतक छात्राओं के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना शंभूगंज थाना क्षेत्र के सोनडीहा गांव की है।


मृतक छात्राओं की पहचान सोनडीहा गांव निवासी फंटुश यादव की 10 वर्षीय बेटी सिंपल कुमारी, 9 वर्षीय शिवानी कुमारी और कुंदन यादव की 9 साल की बेटी राजनंदनी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि खेती किसानी को लेकर घर के पुरुष और महिलाएं बहियार गए थे, इसी दौरान तीनों लड़कियां नहाने के लिए तालाब में गई थीं।


तालाब में नहाने के दौरान गहराई का पता नहीं चला और तीनों लड़कियां गहरे पानी में चली गईं। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। जबतक तीनों लड़कियों को तालाब से बाहर निकाला गया उनकी मौत हो चुकी थी। एक साथ तीन लड़कियों की मौत से गांव में मातम का माहौल है।