ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / news / बिहार: तालाब में स्नान के दौरान तीन दोस्त डूबे : एक की मौत...

बिहार: तालाब में स्नान के दौरान तीन दोस्त डूबे : एक की मौत ; दो की हालत नाजुक

11-Jun-2024 02:04 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI : बेगूसराय में भीषण गर्मी से बचने के लिए पोखर में स्नान करने गए तीन छात्र डूब गए। एक की डूबने से मौत हो गई है जबकि दो अन्य छात्रों को ग्रामीणों ने बचा किसी तरह लिया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सिंघौल थानाक्षेत्र के रतौली गांव की है।


मृतक छात्र की पहचान सिंघौल थाना अंतर्गत अमरौर किरतपुर गांव वार्ड संख्या 2 के निवासी अजय पासवान के 20 वर्षीय बेटे बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। वहीं नेपो साह का बेटा सत्यम कुमार और बिपिन महतो का बेटा मन्नू कुमार का इलाज अस्पताल में चल रहा है।


बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी से बचने के लिए बिट्टू चार-पांच दोस्तों के साथ रतौली गांव पोखर में स्नान करने के लिए गया था। स्नान करने के दौरान ही वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके साथ स्नान कर रहे दोस्तों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया। लेकिन उसे बचा नहीं सके और खुद भी डूबने लगे। हालांकि दोनों दोस्त किसी तरह पानी से बाहर निकल आए।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बरामद कर लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। बता दें कि मृतक छात्र बिट्टू कुमार पार्ट टाइम में ठेले पर सब्जी बेचकर पढ़ाई करता था। होनहार छात्र की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।