मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
12-Apr-2024 08:31 PM
By First Bihar
ARARIA: अररिया में दो सगी बहनों की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई हालांकि इस हादसे में उनके छोटे भाई की जान बाल-बाल बच गई। एकसाथ दो बच्चियों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना भरगामा थाना क्षेत्र के जयनगर गांव की है।
मृतक दोनों बहनों की पहचान जयनगर गांव निवासी अशोक यादव की 8 वर्षीय सुनीता कुमारी और 6 साल की रविता कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अशोक यादव की दोनों बेटियां अपने छोटे भाई पांच वर्षीय दिलखुश कुमार के साथ खेल रही थीं और खेलने के दौरान दोनों तालाब के गहरे पानी में चली गईं।
दोनों बहनों के पानी में डूबने की जानकारी मिलने के बाद लोगों की भारी भिड़ मौके पर जमा हो गई। दोनों बच्चियों को बचाने के लिए गांव के कुछ लोगों ने तालाब में छलांग लगा दी। जबतक दोनों बहनों को पानी से बाहर निकाला गया उनकी मौत हो चुकी है।
इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद मृतक बच्चियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।