दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
10-Aug-2023 05:26 PM
By First Bihar
BANKA: खबर बांका से आ रही है, जहां घर से लापता दो सगे भाइयों का तालाब से शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। बुधवार की शाम दोनों बच्चे धान की रोपाई करने गई अपनी मां के साथ खेतों की तरफ गए थे, इसी दौरान दोनों लापता हो गए थे। घटना बंधुवाकुरावा थाना क्षेत्र के बसलेटा गांव की है।
मृतक बच्चों की पहचान बसलेटा गांव निवासी अशोक ठाकुर के 12 वर्षीय बेटे श्यामल कुमार और 10 साल के आमुल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधबार को श्यामल और आमुल दोनों धान की रोपनी करने गई अपनी मां के साथ खेत में गए थे, इसी दौरान दोनों खेलते हुए तालाब में गिर गए और गहरे पानी में डूबकर दोनों की मौत हो गई।
बुधवार से लापता हुए दोनों बच्चों को परिजन और गांव के लोग तलाश कर रहे थे लेकिन उनका कहीं भी पता नहीं चल रहा था। गुरुवार को दोनों का शव तालाब के पानी में तैरता मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम पहुंची है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक साथ दो बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।