ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / news / बिहार: तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत : स्नान करने...

बिहार: तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत : स्नान करने के दौरान हुआ हादसा

12-Jun-2024 01:42 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI : सीतामढ़ी में पोखर में डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बच्चियां पोखर में स्नान करने गई थीं। नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चली गईं। जिससे दोनों की डूबने से मौत हो गई। घटना घुरघुरा हनुमान नगर पंचायत के घुरघुरा गांव स्थित वार्ड संख्या-1 की है। 


मृतक बच्चियों की पहचान वार्ड संख्या-1 निवासी हुसैन अंसारी की पांच वर्षीया बेटी आसिया खातून और असगर अंसारी की छह वर्षीया बेटी शादिया खातून के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि बुधवार की सुबह दोनों बच्ची घर में बिना बताए बन्दरझुला सड़क के किनारे पोखर में स्नान करने चली गई थीं।


काफी देर तक जब दोनों वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों को शंका हुई और उनकी तलाश शुरू की गई। दोनों की तलाश करते हुए जब परिजन पोखर की तरफ गए तो दोनों बच्चियां पोखर में डूब चुकी थीं। इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। दोनों बच्चियों को पोखर से बाहर निकाला गया। हालांकि तबतक दोनों की मौत हो चुकी थी।