ब्रेकिंग न्यूज़

CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे

Home / news / बिहार: तालाब में डूबने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत, खेल-खेल में चली...

बिहार: तालाब में डूबने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत, खेल-खेल में चली गई जान

06-Aug-2024 10:55 AM

By First Bihar

AURANGABAD: औरंगाबाद में खेल-खेल में दो बच्चों की जान चली गई। दोनों गेंद निकालने के के लिए तालाब में उतरे थे। दोनों बच्चों का शव तालाब से बरामद कर लिया गया है। इस हादसे के बाद मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना बैजनाथ बिगहा गांव की है।


मृतकों की पहचान बैजनाथ बिगहा गांव निवासी गुड्डू कुमार के 10 साल के बेटे आयुष और प्रमोद कुमार के 12 साल के बेटे राकेश कुमार के रूप मे हुई है। बताया जा रहा है कि आयुष और राकेश सोमवार को तालाब के किनारे कुछ बच्चों के साथ खेल रहे थे। इसी दौरान उनकी गेंद तालाब में चली गई। अन्य कुछ बच्चों के साथ दोनों गेंद निकालने के लिए तालाब में उतरे और नहाने लगे।


इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और बाकी बच्चे किसी तरह से जान बचाकर तालाब से बाहर आ गए। बच्चों द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दिए जाने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सोमवार की देर शाम एक बच्चे का शव तालाब से निकाला गया था जबकि दूसरे का शव मंगलवार की सुबह बरामद हुआ है।


घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की मांग को लेकर जोरदार हंगामा मचाय। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और दोनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, मृतक बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।