ब्रेकिंग न्यूज़

पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी

Home / news / बिहार: स्नान के दौरान तालाब में डूबा सेना का जवान, SDRF ने शुरू...

बिहार: स्नान के दौरान तालाब में डूबा सेना का जवान, SDRF ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

26-Aug-2024 06:50 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय में स्नान करने के दौरान सेना के जवान तालाब में डूब गया है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सेना के जवान को तलाश करने के लिए एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के लवरचक गांव स्थित तालाब की है। 


बताया जा रहा है कि अपने चार-पांच दोस्तों के साथ सेना का जवान तालाब में स्नान कर रहा था, तभी वह गहरे पानी में चला गया। जिससे सोनू कुमार डूब गया। डूबने के बाद स्थानीय गोताखोर एक एसडीआरएफ टीम के द्वारा युवक का खोजबीन जारी है। जवान की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी लवरचक स्थित नगर निगम वार्ड-18 के रहने वाले शैलेश कुमार के बेटा सोनू कुमार के रूप में हुई है।


ग्रामीणों ने बताया कि सोनू कुमार आर्मी का जवान है। वह लद्दाख में कलर्क के पद पर पोस्टेड है। छुट्टी लेकर 15 अगस्त को घर आया था और सोनू आज ही लद्दाख के लिए ड्यूटी पर जाने बाला था। घर में बोलकर गया की मै स्नान करके आ रहा हूं फिर जाऊंगा। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों के द्वारा परिजनों को सुचना की सोनू कुमार डूब गया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।