अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
10-Mar-2022 02:07 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI : खबर सीतामढ़ी से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की बेरहमी से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। घटना बथनाहा थाना क्षेत्र स्थित माधवपुर गांव की है। यहां बुधवार की रात बदमाशों ने घर से टहलने के लिए निकले शख्स की गला रेतकर मौके से फरार हो गए। आनन फानन में शख्स को इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक शख्स की पहचान माधवपुर गांव निवासी भरत झा के 21 वर्षीय पुत्र कौशलेंद्र कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात करीब 9 बजे कौशलेंद्र टहलने के लिए अपने घर से निकला था। खादी ग्राम उद्योग के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसका गला रेत दिया और मौके से भाग निकले।
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों उसे स्थानीय अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक कौशलेंद्र नेपाल के मटिहानी में ज्योतिष शास्त्र की पढ़ाई कर रहा था। वह गांव में हुआ पूजा पाठ कराने का भी काम करता था। ग्रामीणों के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद तीन युवक बगीचे की ओर भागते दिखे थे।
फिलहाल पुलिस ग्रामीणों के बयान के आधार पर अपराधियों के तलाश में जुट गई है। पूरे मामले पर डीएसपी रामाकांत ने बताया कि फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है और जल्द ही हत्याकांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।