BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
03-Mar-2022 03:48 PM
DESK : अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई के बावजूद कारोबारी शराब की तस्करी का नया-नया हथकंडा अपना रहे हैं। मामला हजारीबाग के बरही में सामने आया है, जहां शराब तस्कर बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग का साइन बोर्ड लगी गाड़ी का इस्तेमाल शराब की तस्करी के लिए कर रहे हैं। इसका खुलासा उस वक्त हुआ, जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली।
अवैश शराब कारोबारी बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग राज्य स्वास्थ्य समिति पटना का बोर्ड लगाकर शराब का अवैध कारोबार कर रहे थे। बरही थाना की पुलिस ने रसोईया धमना स्थित जीटी रोड पर छापेमारी कर गाड़ी को पकड़ा। गाड़ी से पुलिस 13 पेटी अवैध शराब को जब्त किया है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पूरे मामले पर पुलिस निरीक्षक सह बरही थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि शराब से लदी सूमो गाड़ी रसोईया धमना गांव स्थित जीटी रोड़ किनारे एक होटल के पास खड़ी थी। इसी दौरान पेट्रोलिंग टीम की नजर गाड़ी पर रखे शराब की पेटियों पर पड़ी। जैसे ही पुलिस गाड़ी के पास पहुंची0 चालक और उसमें सवार अन्य तस्कर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने गाड़ी के चालक और मालिक के खिलाफ बरही थाना में केस दर्ज कर लिया है। तस्करी में पकड़ी गई गाड़ी किसकी है और कहां की है इस बात की जानकारी पुलिस लगा रही है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।