ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / news / बिहार: स्वर्ण व्यवसायी से लूटपाट, हथियार के बल पर दिनदहाड़े लूट लिए...

बिहार: स्वर्ण व्यवसायी से लूटपाट, हथियार के बल पर दिनदहाड़े लूट लिए लाखों के आभूषण

22-May-2023 10:09 AM

By First Bihar

MOTIHARI: बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए है. आए दिन अपराधिक घटनाओं को बड़े ही आसानी से अंजाम दे रहे है. ताजा मामला राज्य के मोतिहारी जिले का है जहां से सोना कारोबारी से लूटपाट का मामला सामने आया है. 


घटना चिरैया थाना क्षेत्र का है जहां हथियारबंद अपराधियों ने  हथियार का भय दिखाकर लगभग पांच लाख रुपये के सोना-चांदी के आभूषणों को लूट लिया. इस घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. वहां पर लोगों के पहुंचने से पहले ही सभी अपराधी मौके से फरार हो गए थे. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची चिरैया पुलिस पीड़ित सोना कारोबारी से पूछताछ करने में जुटी है.


मोतिहारी के चिरैया थाना इलाके के महुआवा गांव निवासी स्वर्ण व्यवसायी रविंद्र प्रसाद के साथ लूटपाट की गई है. पीड़ित ने बताया कि खोड़ा चौक पर हमारा आभूषणों की दुकान है. उसने बताया कि वह घर से निकलकर दुकान की ओर अपने बाइक से जा रहा था. इसी बीच सरेही पहुंचते ही रास्ते में एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने हमें हाथ देकर रोका. उसके बाद हथियार का भय दिखाकर बाइक की डिक्की से पांच लाख रुपये के सोना-चांदी के आभूषणों को लूट लिया. पीड़ित ने बताया कि उन अपराधियों ने लगभग पांच लाख रुपये के स्वर्ण आभूषण को लूटकर फरार हो गया है.