मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
09-Jan-2023 04:59 PM
MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां दिल्ली से दरभंगा जा रही सुपर फास्ट ट्रेन बिहार संपर्क क्रांति के चक्कों से अचानक धुआं निकलने के बाद ट्रेन पर सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में ट्रेन को दुबहा स्टेशन पर रोका गया। टेक्निकल टीम द्वारा तकनीकी खराबी को को ठीक करने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
जानकारी के मुताबिक सोमवार को नई दिल्ली से दरभंगा जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन (12566) के ब्रेक बाइंडिंग से धुआं निकला देख यात्री सकते में आ गए और उनकी सासें अटक गई। यात्रियों द्वारा घटना की जानकारी ट्रेन पर तैनात पुलिस जवानों को दिए जाने के बाद ट्रेन को समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के दुबहा रेलवे स्टेशन पर रोका गया।
घटना की जानकारी मिलते ही दुबहा रेलवे स्टेशन मौजूद टेक्निकल टीम के आने के बाद गड़बड़ी को दूर कर ट्रेन को रवाना कर दिया गया। इसके बाद ट्रेन पर सवार यात्रियों ने राहत की सांस ली। इस घटना में किसी तरह के नुकसान की बात सामने नहीं आई है।