ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में

Home / news / बिहार: सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकला था बुजुर्ग, बदमाशों ने हथौड़े से वार...

बिहार: सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकला था बुजुर्ग, बदमाशों ने हथौड़े से वार कर ले ली जान

08-Nov-2022 01:25 PM

LAKHISARAI: बिहार में हत्याओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बेखौफ बदमाश एक के बाद एक हत्या की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा घटना लखीसराय से सामने आई है, जहां अपराधियों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले एक अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना कबैया थाना क्षेत्र के बाइपास इलाके की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह बुजुर्ग शख्स सुबह-सवेरे मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकला था। जैस ही वह टहलते हुए बाइपास इलाके में पहुंचे पहले से घात लगाए बदमाशों ने हथौड़े के वार कर बुरी तरह से घायल कर दिया। इलाके के लोगों ने आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल अधेड़ को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। पटना जाने के दौरान रास्ते में ही बुजुर्ग की मौत हो गई।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मृतक शख्स के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। किस कारण से अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।