ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

गिरफ्त में आया डबल मर्डर का आरोपी: बिहार STF ने रांची से इनामी बदमाश को दबोचा; कारोबारी चाचा और भतीजा की एक ही दिन कर दी थी हत्या

20-Dec-2023 03:40 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने 50 हजार के इनामी बदमाश को झारखंड की राजधानी रांची से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कुख्यात के खिलाफ बिहार के अलग-अलग थानों में 16 मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार बदमाश के पास से एसटीएफ ने हथियार और गोली को बरामद किया है। शातिर ने एक ही दिन कारोबारी चाचा और उसके भतीजे की जान ले ली थी।


दरअसल, बिहार एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि पटना का रहने वाला 50 हजार का इनामी अपराधी संजय कुमार उर्फ संजय सिंह रांची में मौजूद है। इस सूचना के बाद बिहार एसटीएफ की टीम रांची पहुंची और घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। एसटीएफ की टीम ने कुख्यात के पास से 315 बोर का एक रेगुलर रायफल मैगजीन के साथ, 21 गोली और अन्य सामान को बरामद किया है।


कुख्यात संजय सिंह पटना के धनरुआ स्थित नीमा थाना क्षेत्र के रहने वाला है और पांडव गिरोह का सक्रिय सदस्य है। संजय सिंह ने पिछले साथ अप्रैल महीने में एक ही दिन दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। कुख्यात ने जहानाबाद के करौना ओपी क्षेत्र के रहने वाले अभिराम शर्मा और मसोढ़ी थाना क्षेत्र में उनके भतीजे दिनेश शर्मा की हत्या कर दी थी। उसके खिलाफ पटना और जहानाबाद के विभिन्न थानों में हत्या, अपहरण, रंगदारी एवं लूट से जुड़े कुल 16 मामले दर्ज हैं।


पिछले साल 26 अप्रैल को जहानाबाद और पटना से सटे मसौढ़ी में सुबह-सुबह दोनों चाचा-भतीजा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नामचीन स्वीट्स कारोबारी अभिराम शर्मा की जहानाबाद में और उनके भतीजे दिनेश शर्मा की मसौढ़ी में अपराधियों ने गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया था। अभिराम शर्मा को उनके आवास पर गोली मारी जबकि भतीजे को मसौढ़ी के गांधी मैदान गेट के पास गोलियों से छलनी कर दिया था।