ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

बिहार एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, कुख्यात नेटहवा हिमाचल से गिरफ्तार

23-Jul-2023 08:58 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने बेगूसराय के इनामी कुख्यात अपराधी बिहारी महतो उर्फ नेटहवा को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। चकिया सहायक थाना क्षेत्र के सिमरिया घाट निवासी नेटहवा पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। उसके खिलाफ बेगूसराय जिले के विभिन्न थानों में लूट, डकैती एवं आर्म्स एक्ट के कई कांड दर्ज हैं। 


एसटीएफ सूत्रों के अनुसार एफसीआइ सहायक थाना क्षेत्र में जनवरी 2022 के एक मामले में नेटहवा की लंबे समय से तलाश थी। एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहारी महतो हिमाचल प्रदेश के विलासपुर के घुर्मामी थाना क्षेत्र इलाके में रह रहा है। बेगूसराय से भागकर वह हिमाचल में शरण ले रखा था। 


इसी सूचना के आधार पर बिहार एसटीएफ की विशेष टीम वहां पहुंची और छापेमारी कर नेटहवा को गिरफ्तार कर लिया। बिहार एसटीएफ इसे बड़ी कामयाबी मान रही है। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार नेटहवा को अब बेगूसराय लाया जा रहा है।