ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान Bihar News: बिहार में प्रसाद खाने से 100 लोगों की तबीयत बिगड़ी, बीमार लोगों में कई महिला और बच्चे शामिल; गांव में मचा हड़कंप Bihar News: बिहार में प्रसाद खाने से 100 लोगों की तबीयत बिगड़ी, बीमार लोगों में कई महिला और बच्चे शामिल; गांव में मचा हड़कंप Bihar Crime News: रेप के बाद हुई थी महिला की हत्या, वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी अरेस्ट Bihar Politics: बिहार में कांग्रेस के बागी नेताओं पर एक्शन शुरू, पूर्व विधायक समेत दो नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

बिहार STF को मिली बड़ी सफलता: 5 लाख का इनामी नक्सली राम बाबू राम गिरफ्तार, 40 से अधिक केस हैं दर्ज

बिहार STF को मिली बड़ी सफलता:  5 लाख का इनामी नक्सली राम बाबू राम गिरफ्तार, 40 से अधिक केस हैं दर्ज

04-May-2023 11:52 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार STF को बड़ी सफलता मिली है. टीम ने वांटेड और कुख्यात नक्सली रामबाबू राम उर्फ राजन जी उर्फ प्रहार को गिरफ्तार किया है. बिहार सरकार ने रामबाबू राम पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा है. इस इनामी नक्सली को पकड़ने के लिए  STF की टीम ने सारण और मुजफ्फरपुर जिले के बीच गंडक नदी के दियारा इलाके में बड़ा ऑपरेशन कर कुख्यात के साथी और संगठन के जोनल कमांडर रामबाबू पासवान उर्फ धीरज को भी गिरफ्तार किया है.


आपको बता दें रामबाबू राम प्रतिबंधित नक्सल संगठन भाकपा का सक्रिय सदस्य है और पश्चिमी जोनल कमिटी का सचिव है. टीम ने इस कुख्यात के साथी और संगठन के जोनल कमांडर रामबाबू पासवान उर्फ धीरज को भी गिरफ्तार किया है. इन दोनों नक्सलियों के पकड़े जाने की पुष्टि गुरुवार को बिहार STF की तरफ से की गई है. सूत्रों के अनुसार दियारा इलाके में अब भी सर्च ऑपरेशन जारी है.


गौरतलब हो कि नक्सली रामबाबू राम पूर्वी चंपारण के मधुबन में एक्टिव रहा है. रामबाबू राम का आपराधिक इतिहास 22 साल से अधिक पुराना है. साल 2019 में इसने चकरबंधा में CRPF के कोबरा बटालियन के एक सब इंस्पेक्टर की हत्या कर दी थी. इस कुख्यात नक्सली के उपर 40 से अधिक केस दर्ज है. अब इससे पूछताछ होगी. पकड़ने के बाद उसके संगठन और उससे जुड़े नक्सलियों के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है.