Bihar News: बिहार के इस प्रस्तावित पुल परियोजना के कैंसिल होने से लोगों में भारी नाराजगी, ग्रामीणों ने ऐसे जताया विरोध बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, गाय दिखाने के बहाने युवक को घर बुलाया और जबरन करा दी शादी बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, गाय दिखाने के बहाने युवक को घर बुलाया और जबरन करा दी शादी T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक सरकार का एलान T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक सरकार का एलान Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या, बेटी के सामने वारदात को दिया अंजाम Bihar Crime News: नाच देखने गए युवक की संदिग्ध मौत, पानी भरे गड्ढे से मिला शव; हत्या की आशंका ‘भाजपाई बजट का नतीजा शेयर बाजार धड़ाम’, केंद्रीय बजट 2026 पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला ‘भाजपाई बजट का नतीजा शेयर बाजार धड़ाम’, केंद्रीय बजट 2026 पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला मुंबई में रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; कहा- अगली बार गोली सीधे छाती पर चलेगी
05-Jan-2023 04:15 PM
KATIHAR : बिहार के कटिहार में पिछले महीने 2 दिसंबर को दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई थी। इस घटना में पांच लोगों की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद यह मामला ट्विटर पर काफी ट्रेंड में रहा था। अब इसी मामले में बिहार एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मामले में 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि, कटिहार के बरारी थाना क्षेत्र के बकिया दियारा में दो गुटों के बीच आपसी वर्चस्व को लेकर जमकर गोलीबारी हुई थी। इस घटना के कई दिन बाद दियारा क्षेत्र में तीन लोगों के शव बरामद हुए थे। इस घटना में सबसे बड़ी बात यह थी कि सभी मृतक एक ही जाति के थे। मृतक के परिजनों ने इस मामले में मोहना चांदपुर गांव के मोहन ठाकुर पर हत्या का आरोप लगाया था।
उनका कहना था कि, रंगदारी न देने की वजह से सभी की हत्या कर दी गई। जिसके बाद मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया था और इस मामले में एसटीएफ को सौंप दिया गया था। जिसके बाद अब आज बिहार एसटीएफ की टीम ने गुजरात के सूरत में छापेमारी कर फरार चल रहे 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसमें सुमन कुंवर, अमन तिवारी, धीरज सिंह और अभिषेक राय उर्फ टाइगर शामिल है। इन्हें पकड़ने में गुजरात पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भी बिहार STF की मदद की है।
जानकारी हो कि, बकिया दियारा क्षेत्र में मोहना ठाकुर उर्फ मोहन ठाकुर और सुनील यादव के बीच दियारा क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर काफी लंबे समय से गैंगवार चलता रहा है। स्थानीय लोगों की मानें तो दियारा क्षेत्र में पूर्व में भी कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। गोलीबारी की घटना यहां बराबर होती रहती है।
गौरतलब हो कि, बिहार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि चारों बदमाश गुजरात राज्य के सूरत जिले के कडोदरा थाना क्षेत्र में छिपे हुए हैं। जिसके बाद बिहार पुलिस के विशेष कार्यबल की एक टीम के द्वारा गुजरात पहुंचकर क्राइम ब्रांच सूरत के सहयोग से को चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। अब गिरफ्तार चारों अभियुक्तों को गुजरात से बिहार लाने की कानूनी प्रक्रिया भी की जा रही है। कुख्यात अपराधी सुमन कुंवर भागलपुर जिला के पीरपैंती थाना के 11 कांडों में, कटिहार जिला की बरारी थाना की 7 कांडों में तथा मनिहारी थाना के एक कांड में अर्थात कुल 19 कांडों में आरोपित किया था।