ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
18-Jul-2023 03:49 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां पुलिस ने 50 हजार के इनामी मोस्ट वांटेड अपराधी को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ और जिला पुलिस की टीम ने यूपी के चंदौली में छापेमारी कर कुख्यात मुन्ना सिंह उर्फ वशिष्ठ को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, दिसंबर 2021 में बघैला के कृष्ण बिहारी उपाध्याय हत्याकांड में पुलिस को मुन्ना सिंह उर्फ वशिष्ठ की तलाश थी। पुलिस ने मुन्ना सिंह की गिरफ्तारी के लिए पिछले दो सालों से अभियान चला रखा था। कोर्ट के आदेश पर बदमाश के घर की कुर्की जब्ती भी की गई थी लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी।
पुलिस ने मुन्ना सिंह उर्फ वशिष्ठ के ऊपर पहले 5 हजार का इनाम घोषित किया था, लेकिन बाद में जिला पुलिस के अनुशंसा पर पुलिस मुख्यालय ने इनाम की राशि को पांच हजार से बढ़ाकर 50 हज़ार कर दिया था। इसके अलावा भी जिले के कई थाना क्षेत्रों के विभिन्न कांडों में मुन्ना सिंह फरार चल रहा था। एसपी विनीत कुमार ने बताया कि आर्म्स एक्ट के अलावे शराब के मामले में भी पुलिस को इसकी तलाश थी।