ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

बिहार STF और पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन: गिरोह के सरगना समेत 6 बदमाश अरेस्ट, भारी मात्रा में हथियार बरामद

25-Aug-2024 05:19 PM

By First Bihar

MUNGER:  मुंगेर में बिहार एसटीएफ और पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर भारी मात्रा में निर्मित और अर्द्ध निर्मित अवैध हथियार के साथ गिरोह के सरगना समेत 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरजुआ तौफीर दियारा में छापेमारी की गई।


दरअसल, मुंगेर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरजुआ तौफीर दियारा में कुछ लोगों द्वारा अवैध हथियार का निर्माण किया जा रहा है। इस सूचना के बाद STF और पुलिस की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगे। जिसके बाद टीम ने गिरोह के सरगना समेत 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार लोगों में सुबोध यादव, बेचो यादव, बटोरन यादव, सर्वेश यादव, रूकेश यादव और मिठ्ठू यादव शामिल हैं। पूछताछ में इन्होंने पुलिस को बताया है कि गिरोह के सरगना सुबोध यादव के सरंक्षण में अवैध हथियार बनाने का काम करते थे। पुलिस ने मौके पर से दो देसी कट्टा, चार जिन्दा कारतूस, बारह खोखा, छः बेस मशीन, सात पिस अर्द्ध निर्मित देसी कट्टा समेत अन्य सामानों को बरामद किया है।