ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”

Home / news / बिहार: SSP को दारोगा और सिपाही ने लताड़ा, कहा- ज्यादा हीरो मत बनो

बिहार: SSP को दारोगा और सिपाही ने लताड़ा, कहा- ज्यादा हीरो मत बनो

17-Jan-2022 04:17 PM

BHAGALPUR: बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने जोगसर थाने पहुंचे एसएसपी को दारोगा और सिपाही ने जमकर लताड़ा। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने एसएसपी से कहा कि ज्यादा हीरो मत बनो।


दरअसल जिले की कानून व्यवस्था को जानने के लिए भागलपुर एसएसपी बाबूराम देर रात जोगसर थाने पहुंचे थे। जहां पहुंचकर उन्होंने बाइक चोरी की रिपोर्ट लिखने की बात पुलिसकर्मियों से कही। एसएसपी ने कहा कि उनकी बाइक थाने के बाहर खड़ी थी जिसे किसी ने चुरा लिया है। इतना सुनते ही थाने में मौजूद दारोगा साहब को पहचान नहीं पाए और उनके इस बात पर भड़क गये। 


बोलने लगे कि तुम झूठ काहे बोल रहे हो कही और बाइक छोड़कर आए हो और कह रहे हो कि थाने के बाहर से बाइक चोरी हो गयी है। उस वक्त थाने में सहायक अवर निरीक्षक पीके पांडेय, सिपाही धर्मेंद्र कुमार भी मौजूद थे। किसी ने एसएसपी को नहीं पहचाना। दारोगा के साथ-साथ सभी पुलिसकर्मियों ने इस दौरान एसएसपी को हड़काने लगे।  


किसी पुलिसकर्मियों को यह पता नहीं चला की उनके थाने में खुद एसएसपी साहब पहुंचे हैं। दारोगा और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने लताड़ना शुरू कर दिया। लेकिन जब थानाध्यक्ष अजय अजनवी को इसकी जानकारी हुई वो भागे-भागे थाने पर पहुंच गये। जहां सभी पदाधिकारियों और सिपाहियों को उन्होंने खरी खोटी सुनाई। थानाध्यक्ष ने कहा कि तुम लोग नौकरी लेकर ही मानोगे। वही जब दारोगा और पुलिसकर्मियों को जब पता चला कि थाने में रिपोर्ट लिखाने खुद एसएसपी बाबूराम आए हैं तो कड़ाके की ठंड में सभी के माथे पर पसीने आने लगे। 


जिसके बाद अगले दिन सोमवार को थानाध्यक्ष अजय अजनवी सभी पुलिसकर्मियों को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। एसएसपी कार्यालय के बाहर काफी देर तक खड़े रहने के बाद सभी को तलब किया गया। एसएसपी बाबू राम ने पुलिसकर्मियों से कहा कि आम जनता के साथ थाने में इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है। ऐसे पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को बख्सा नहीं जाएगा। फिलहाल एसएसपी से बुरा बर्ताव करने वाले पुलिसकर्मियों की काउंसलिंग की जा रही है। जिसके बाद सभी पर कार्रवाई की जाएगी।