ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
07-Jan-2023 02:02 PM
By ALOK KUMAR
BETTIAH: खबर बेतिया से आ रही है, जहां सशस्त्र सीमा बल यानी SSB जवानों से भरी बस हादसे की शिकार हो गई है। एसएसबी जवानों की बस और ट्रक में भीषण टक्कर हुई है। इस हादसे में 6 जवान घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नरकटियागंज-लौरिया मुख्य मार्ग पर जयमंगलपुर गांव के पास की है।
बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह एसएसबी जवानों से भरी बस कहीं जा रही थी। जैसे ही जवानों से भरी बस जयमंगलपुर गांव के पास पहुंची घने कोहरे के कारण बस और ट्रक की सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आमने-सामने हुई टक्कर में 6 जवान घायल हो गए हैं।
ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी शिकारपुर थाने को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची शिकारपुर पुलिस ने सभी घायल जवानों को इलाज के लिए नरकटियागंज अनुमंडल अस्प्ताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों के मुताबिक सभी जवान खतरे से बाहर है और उनका इलाज किया जा रहा है।