ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

बिहार : SSB कैंप के पास बम विस्पोट, मछली मारने के दौरान बच्चों को पोखर से मिले 4 बम; इलाके में दहशत

07-May-2023 02:14 PM

By First Bihar

MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां मछली मारने के दौरान एक बच्चे के पोखर से 4 बम मिले हैं। इतना ही नहीं बच्चों के खेलने के दौरान बम फट भी गया। हालांकि, गनीमत रही की इसमें किसी की हताहत होने की सूचना नहीं है।


दरअसल, जिले के रक्सौल प्रखंड क्षेत्र के पंटोका पंचायत में पोखर में मछली मारने के दौरान बच्चों को चार बम मिले। बच्चों के खेलने के दौरान बम फट गया। गनीमत रही की इस घटना में किसी तरह की हताहत की सुचना नहीं है। वहीं, बम मिलने वाले स्थान से कुछ ही दूरी पर एसएसबी 47 बटालियन की कंपनी रहती है। विगत दिनों बम मिलने की जगह से 6 किलोमीटर की दूरी पर भेलाही में भीषण डकैती की घटना भी हुई थी। 


वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। यह मामला हरैया थाना क्षेत्र के पनटोका पंचायत के परतीया टोला गांव का है। यहां गांव के बच्चे पोखर में मछली मार रहे थे. इस दौरान चार की संख्या में हाथ से बना हुआ बम मिला, जिसको बच्चे लेकर खेलने लगे। बम से बच्चे के खेलते समय वह ब्लास्ट कर गया। बम फटने से किसी की दुर्घटना होने की सूचना नहीं है। इसकी सूचना मिलते ही हरैया ओपी पुलिस और एसएसबी के जवान घटनास्थल पर पहुंच गए। इलाके की नाकेबंदी कर मामले की जांच में जुट गए। 


इस मामले को लेकर ओपी थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ चौकीदार को घटनास्थल पर तैनात कर दिया गया है। इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दे दी गई है। वहीं, ग्रामीणों से पूछे जाने पर बताया कि बच्चे पोखर में मछली मारने गए थे. इस दौरान बच्चों को बम मिला।