शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
17-Aug-2023 11:23 AM
By First Bihar
BUXER : बिहार में अपराधियों का बोल-बाला है। अपराधी जब जहां चाहें, जिसे चाहे उसे अपनी चपेट में ले रहे हैं। राज्य में बढ़ती क्राइम ग्राफ ने पुलिस प्रसाशन की भी चिंता बढ़ा दी है। यही वजह है कि पुलिस महकमे के तमाम बड़े अधिकारी लगातार बैठक पर बैठक कर इसे नियंत्रित करने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बक्सर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एसपी ऑफिस से महज 100 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है जिससे आस - पास के लोगों में हड़कप मचा हुआ है।
,बक्सर में जिला मुख्यालय स्थित एसपी कार्यालय के महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित जमुना चौक के समीप बीती रात ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। वहीं, जैसे ही इस घटना की सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पुलिस पहुंची। लेकिन, गोली चलाने वाले अपराधी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए। पुलिस के मुताबिक गोली चलाने वाला युवक उत्तर प्रदेश निवासी है, जिसने किसी विवाद के दौरान गोली चलाई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक़, रात तकरीबन 11:30 बजे नगर थाना क्षेत्र के जमुना चौक के समीप गोली चली है। गोली एक व्यवसायी को धमकाने के मंसूबों से चलाई गई है। शूटर अपने साथी के साथ यमुना चौक के पास पहले से पहुंचा हुआ था जहां उसने गोली चलाई और फिर आराम से निकल भागा। सबसे बड़ी बात यह है कि जिस जगह पर गोली चलाई गई है वहां से महज 100 मीटर की दूरी पर एसपी का ऑफिस है और इस लिहाजा वहां पूरी रात पुलिस कर्मियों का पहरा रहता है। इसके बावजूद अपराधी गिरफ्त में नहीं आ सका।
इधर, इस मामले में नगर थाना के थानाध्यक्ष ने बताया कि जमुना चौक के समीप गोली चलाई गई है। एक राउंड फायरिंग हुई है। गोली चलाने वाला युवक उत्तर प्रदेश का निवासी है जिसने किसी आपसी विवाद में गोली चलाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।