ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

बिहार: रिश्वत के लिए शराब कारोबारी डील करना पड़ा भारी, SP ने तीन पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

14-Aug-2023 07:21 PM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR: समस्तीपुर पुलिस के तीन जवानों को रिश्वत लेकर शराब कारोबारी को छोड़ने की कोशिश करना काफी भारी पड़ गया। एसपी ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। एसपी के इस एक्शन के बाद जिले के पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। 


दरअसल, बिहार पुलिस पर पहले से ही यह आरोप लगता रहा है कि बिहार में पुलिस की मदद से ही अवैध शराब का कारोबार चलता है। समस्तीपुर में आज यह प्रमाणित भी हो गया। सोमवार की सुबह पटोरी शहर के गोला रोड में गस्ती दल ने एक नाबालिग लड़के को बैग में रखे भारी मात्रा में शराब के साथ पकड़ा था। पकड़े गए नाबालिग को थाने ले जाने के बजाए तीनों पुलिसकर्मी उसे अपने बैरक में ले गए और शराब माफिया से डील फाइनल कर लिया।


तीनों पुलिसकर्मियों ने पकड़े गए लड़के के परिजनों को फोन कर बुलाया और उसे छोड़ने के एवज में मोटी रकम की मांग करने लगे। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया और उसे एसपी के पास भेज दिया। एसपी ने जब पटोरी डीएसपी से मामले की जांच करवायी तो आरोप को सही पाया। एसपी ने मामले में सख्स एक्शन लेते हुए तीनों आरोपी पुलिसकर्मियों सस्पेंड कर दिया है।