ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच देवर -भाभी का रिश्ता, बोले विजय सिन्हा ... CM के भाव को गलत बताना उचित नहीं Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू, प्रश्नकाल में कई अहम विभागों पर होगी चर्चा; अनुपूरक बजट पर भी गरमाएगा सदन Bihar Vidhan Sabha : “अपराध पर नहीं, जाति पर कार्रवाई!” भाई वीरेंद्र का आरोप – यादवों को बनाया जा रहा निशाना, CM नीतीश को लेकर भी कही यह बातें Bihar Expressway Project : बिहार में 5 एक्सप्रेसवे, 12 पुल और 1300 पदों पर नौकरी का ऐलान, पटना पहुंचने का समय होगा 4 घंटे Ram Rajya : अयोध्या पहुंचे स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी का बड़ा बयान, बोले- 550 साल के संघर्ष के बाद बना राम मंदिर, देश में हो रही रामराज्य की स्थापना Bihar road accident news : बारात में जा रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, तीन की मौत; मातम में बदला ख़ुशी का माहौल Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र: सातवें दिन भी हंगामे के आसार, कई विभागों पर होगी चर्चा Hajipur Sadar Hospital : हाजीपुर सदर अस्पताल में DM की रेड, दो दलाल गिरफ्तार; सात एम्बुलेंस जब्त Bihar Special Bus : होली-ईद पर प्रवासी बिहारियों के लिए खुशखबरी, मात्र इतने रुपए में बुक करवा सकेंगे टिकट; जानिए सरकार का प्लान Bihar teachers duty : शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, अब सिर्फ इन्हीं कामों में ही लगाई जाएगी जिम्मेदारी

बिहार : स्कॉर्पियो का टायर फटने से बड़ा हादसा, मलमास मेला घूमने जा रहे पिता-पुत्री समेत तीन की मौत; आधा दर्जन लोग हुए जख्मी

बिहार : स्कॉर्पियो का टायर फटने से बड़ा हादसा, मलमास मेला घूमने जा रहे पिता-पुत्री समेत तीन की मौत; आधा दर्जन लोग हुए जख्मी

24-Jul-2023 10:59 AM

By First Bihar

NALANDA : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों के मामलों में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नालंदा जिले से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि आधा दर्जन लोग बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं। 


दरअसल, एकंगरसराय से राजगीर में आयोजित मलमास मेला घूमने जा रहे एक यात्री के वाहन का टायर अचानक से महमुदा मोड़ के पास फट गया। जिसके बाद यह वाहन अनियंत्रित हो गया। जसिके बाद इस वाहन में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने घायलों को इस्लामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचा कर भर्ती कराया है। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। 


बताया जा रहा है कि, सोमवार को एकंगरसराय थाना क्षेत्र के ऊपरी बाजार स्थित काली स्थान से कुछ लोग राजगीर मलमास मेले के लिए रवाना हुए। इसके बाद जैसे ही स्कार्पियो वाहन इस्लामपुर राजगीर मुख्य मार्ग पर खुदागंज थाना क्षेत्र के महमुदा के पास पहुंची तो इसका टायर अचानक से  फट गया। जिसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। वाहन के नीचे दबकर एकंगरसराय थाना क्षेत्र के ऊपरी मोहल्ला स्थित काली स्थान निवासी 33 वर्षीय शंकर कुमार, शंकर कुमार की पांच वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी एवम शंकर कुमार की सास राधा रानी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि संतोष कुमार, सोनू कुमार,आशा देवी,पिंकी देवी,सत्यम कुमार एवम शिवम कुमार घायल हो गए। 


मृतक की पत्नी पिंकी देवी ने बताया की मेरे पति शंकर कुमार की एकंगरसराय चौराहे पर फल की दुकान है।उसी से हमलोगो का भरण पोषण होता है। और उन्होंने बताया की हमे एक बेटी और दो बेटा है।जिसमे बेटी की मौत घटना स्थल पर ही हो गया।बेटा सत्यम कुमार और शिवम कुमार है। इधर हादसे की सूचना पाकर थानाध्यक्ष बबन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे औरग्रामीणों की मदद से वाहन से घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इस्लामपुर में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि टायर फटने से हादसा हुआ है।