BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
09-Mar-2023 06:01 AM
By First Bihar
SARAN : बिहार के छपरा में एक बार फिर से मॉब लिंचिंग से जुड़ी हुई एक खबर सामने आई है। जहां सिवान के रहने वाले एक युवक की पीट - पीटकर हत्या कर दी गई है। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को अरेस्ट कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, छपरा से मॉब लिंचिंग की वारदात सामने आई है। जिले के रसूलपुर में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई जबकि उसका भतीजा जान बचाकर भागा। मृतक सिवान का रहने वाला था। उसकी पहचान नसीम कुरैशी के रूप में की गई है।
वहीं, इस घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी गई है। बताया जा रहा है कि इस घटना का शिकार नसीम कुरैशी सिवान के हसनपुरा थाना क्षेत्र के एमएच नगर का रहने वाला था। कुछ काम से छपरा के रसूलपुर में आया था। रसूलपुर में कुछ लोगों के साथ उसका विवाद हो गया। सूत्रों के अनुसार बताया गया है कि नसीम पर प्रतिबंधित मांस ले जाने का आरोप लगाया गया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। वह बेहोश हो गया तो उसे घायल अवस्था में छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।
इधर, इस मामले में परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। इसमें कहा गया है कि घटना के वक्त उसका भतीजा भी उसके साथ था। दोनों रसूलपुर होते हुए जोगिया गांव जा रहे थे। भतीजा जान बचाकर मौके से भाग निकला।
वहीं, इस पूरे मामले को लेकर हसनपुरा थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। संवेदनशील मामला होने की वजह से अधिकारी ज्यादा जानकारी देंगे। एसपी गौरव ने बताया कि पुलिस ने एक्शन लेते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पहचान सुशील सिंह, रवि साह, और उज्ज्वल शर्मा के रूप में हुई है। घटना में कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। सभी फरार चल रहे हैं। जल्दी उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।