ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Home / news / बिहार : सीतामढ़ी में 24 घंटे में डकैती की दूसरी वारदात, पांच लाख...

बिहार : सीतामढ़ी में 24 घंटे में डकैती की दूसरी वारदात, पांच लाख कैश समेत 30 लाख के आभूषण की लूट, लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश

04-Feb-2022 07:46 PM

SITAMARHI : बिहार में अपराधी एक के बाद एक लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं, बावजूद इसके पुलिस आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। बेखौफ अपराधी लगातार व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को अपना निशाना बना रहे हैं। जिसको लेकर व्यवसायी वर्ग में सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ गहरी नाराजगी देखी जा रही है।


सीतामढ़ी के भारत-नेपाल सीमावर्ती इलाका बैरगनिया में बुधवार को ठेकेदार के घर भीषण डकैती का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अपराधियों ने 24 घंटे के भीतर लूट की दूसरी वारदात को अंजाम दे डाला। बदमाशों ने सीतामढ़ी शहर में कपड़े और आभूषण की दुकान को अपना निशाना बनाते हुए पांच लाख कैश समेत 30 लाख के आभूषण लूट लिए। इस दौरान अपराधियों ने दुकान के निजी गार्ड को बंधक बना लिया और जमकर लूटपाट की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जिसे देखकर अपराधी मौके से फरार हो गये।


घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने भासर चौक को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर पुलिस अपना काम सही से करती तो यह घटना नहीं होती। हंगामे की सूचना पर सदर एसडीपीओ रमाकांत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को शांत कराया।


पीड़ित दुकानदार राजेश कुमार ने बताया कि भासर चौक स्थित उनकी दुकान फैंसी स्टोर्स एंड ज्वेलर्स में गुरुवार देर रात आधा दर्जन अपराधियों ने धावा बोला दिया और दुकान का ग्रील तोड़कर काउंटर से पांच लाख कैश समेत 30 लाख रुपये के जेवर और कीमती कपड़े लूटकर फरार हो  गए। व्यवसायी राजेश कुमार ने इस संबंध में थाने में केस दर्ज करा दिया है और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।