ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा: नवादा में चार मुन्नाभाई समेत 5 अरेस्ट, ब्लूटूथ का इस्तेमाल करते पकड़े गए

01-Oct-2023 03:05 PM

By SONU KUMAR

NAWADA: बिहार के विभिन्न जिलों में रविवार को कांस्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है। केंद्रीय चयन परिषद द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान नवादा के परीक्षा केंद्र से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए नकल करते 4 अभ्यर्थियों के साथ एक परीक्षा दिलाने पहुंचे एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


बताया जा रहा है कि दिल्ली पब्लिक स्कूल गोनवां, ब्राइट कैरियर अकादमी बस स्टैंड, मॉर्डन स्कूल, इन तीनों केंद्रों से तीन परीक्षार्थियों को ब्लूटूथ का इस्तेमाल करते पकड़े गए हैं। इसके अलावा संत जोसेफ स्कूल से नकल करते एक परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया गया हैं वहीं इसी केंद्र के बाहर एक व्यक्ति को मोबाइल के साथ पकड़ा गया है।


बता दें कि सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए नवादा में कुल 22 केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संचालित हो रही है। परीक्षा में कदाचार को रोकने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से सभी तरह की तैयारियां की गई हैं। डीएम और एसपी लगातार सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं और कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर निर्देश जारी किया है।