ब्रेकिंग न्यूज़

रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत

Home / news / सिपाही बहाली परीक्षा : 20 जनवरी के बाद तय होगी नई तारीख, जनवरी...

सिपाही बहाली परीक्षा : 20 जनवरी के बाद तय होगी नई तारीख, जनवरी के आखिर या फरवरी का होगा शेड्यूल

17-Jan-2020 07:16 AM

PATNA : बिहार में सिपाही बहाली के लिए लिखित परीक्षा का दूसरा चरण जनवरी के अंत या फरवरी के पहले हफ्ते में हो सकता है। 20 जनवरी के बाद परीक्षा की नई तारीख पर फैसला ले लिया जाएगा। परीक्षा के नए सेड्यूल को लेकर गृह विभाग सभी जिलों के डीएम और एसपी के साथ समीक्षा करेगा।

इसके पहले 20 जनवरी को होने वाली सिपाही बहाली परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) ने परीक्षा को अपरिहार्य कारणवश स्थगित करने का आदेश दिया था। 20 जनवरी को दो पारियों में सिपाही बहाली के लिए लिखित परीक्षा ली जानी थी।

पहले चरण की सिपाही बहाली परीक्षा में कई तरह की गड़बड़ियां देखने को मिली थी। कई परीक्षा केंद्रों पर मुन्ना भाई परीक्षा में गड़बड़ी करते पकड़े गए थे। कड़ाके की ठंड के बीच छात्रों को आवागमन में परेशानी का भी सामना करना पड़ा था। माना जा रहा है कि इन्हीं बिंदुओं पर विचार के बाद दूसरे चरण की परीक्षा रद्द की गई। परीक्षा की नई तारीख का ऐलान 21 से 22 जनवरी के बीच होने की संभावना है।