पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
14-May-2023 11:54 AM
By RAJKUMAR
NALANDA : बिहार में केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) द्वारा मध निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मध्य निषेध सिपाही पद पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करवाई जा रही है। इसी कड़ी में इस परीक्षा से जुडी एक जरूरी खबर निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहारशरीफ से निकल कर सामने आ रही है। जहां इस परीक्षा में शामिल होने पहुंचे परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया।
दरअसल, बिहारशरीफ के 29 केंद्रों पर मद्य निषेध सिपाही भर्ती की परीक्षा ली जा रही है। इस दौरान कुछ परीक्षार्थी लेट से परीक्षा सेंटर पहुंचे तो उन्हें एंट्री नहीं मिली। गार्ड ने परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया था। इसके बाद परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया। मामला नगर थाना क्षेत्र के आरपीएस स्कूल के समीप का है। जहां परीक्षा केंद्र का गेट नहीं खुला तो परीक्षार्थी बीच सड़क पर उतर आए और आवागमन अवरुद्ध कर दिया।
वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस पहुंची। गश्ती दल मौके पर पहुंची और परीक्षार्थियों को खदेड़ दिया। इस दौरान कुछ परीक्षार्थियों के साथ पुलिस की हाथापाई भी हुई, तो कुछ परीक्षार्थियों को हिरासत में लेकर पुलिस अपने साथ चली गई। परीक्षार्थियों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनके साथ बदतमीजी की और मारपीट भी की है।
जबकि परीक्षार्थियों ने आरोप लगाया कि समय से पूर्व ही परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया गया। इसके कारण वे लोग परीक्षा देने से वंचित रह गए हैं। जबकि कई सेंटरों पर 9:00 बजे के बाद भी परीक्षार्थियों की एंट्री ली गई है। वहीं कुछ परीक्षार्थियों ने ट्रैफिक का हवाला देते हुए लेट होने की वजह बताई। इस वजह से अलग-अलग केंद्रों पर 100 से भी अधिक परीक्षार्थी लेट पहुंचने के कारण परीक्षा से वंचित रह गए हैं।
आपको बताते चलें कि, केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती द्वारा मध निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मध निषेध सिपाही के पद पर नियुक्ति हेतु परीक्षा का आयोजन हो रहा है। इसे लेकर बिहार शरीफ के 29 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा चल रही है। परीक्षा सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ हो गई है जो 12:00 बजे तक चलेगी। 20006 परीक्षार्थी इस परीक्षा में भाग ले रहे हैं।