Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? रुपया टूटा, मौके बने! 95 के करीब पहुंची करेंसी, निवेशकों के लिए खुला नया रास्ता, जानिए Bihar News: राष्ट्रपति का नालंदा दौरा...विश्व धरोहर स्थल का करेंगी भ्रमण, प्रशासनिक तैयारी तेज...10 अफसरों को दिया गया विशेष जिम्मा Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़
29-Dec-2023 10:51 AM
By First Bihar
SITAMADHI : बिहार में अपराधियों का तंडाव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सीतामढ़ी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में एक टीचर की मौत हो गई। इसके बाद पुरे इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा चौक पर घर के बाहर कचरा जला रहे शिक्षक को हाइवा ने कुचल दिया। जिससे घटनास्थल पर ही शिक्षक की मौत हो गई है। इस पूरे हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसमें पीछे की तरफ जा रही है हाइवा शिक्षक को कुचल देती है इस घटना के बाद पुरे इलाके में अफरा -तफरी मची हुई है।
बताया जा रहा है कि, मृतक शिक्षक का नाम लाल बाबू महतो है। वह पटेल नगर मध्य विद्यालय में पोस्टेड थे। उनकी मौत के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई और मौके पर सैकड़ो लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं शिक्षक के मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
उधर, इस पूरे हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया है वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि शिक्षक सड़क किनारे कचरा जला रहे हैं। तभी एक हाइवा बैक गियर में पीछे की तरफ आता है और शिक्षक को कुचल देता है। उसके बाद फिर हाइवा को ड्राइवर तेजी से लेकर वहां से भाग जाता है। शिक्षक की हुई मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बड़ा हाल बुरा हाल है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है।