ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / बिहार : सुबह - सुबह सोए अवस्था में युवक की गोली मारकर हत्या,...

बिहार : सुबह - सुबह सोए अवस्था में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में मची अफरातफरी

21-Oct-2023 09:52 AM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने न आती हो। ऐसे में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक युवक को गोलीमार हत्या कर डाली है। यह युवक घर में सोया हुआ था उसी समय बदमाशों ने गोलीमार डाली है। 


मिली जानकारी के अनुसार, सुबह-सुबह बदमाशों ने सोया अवस्था में एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर डाली है। यह घटना एफसीआई सहायक थाना क्षेत्र के बिहट स्थित गुरदासपुर टोला की है। इस मृत युवक की पहचान एफसीआइ सहायक थाना क्षेत्र के बिहट गुरदासपुर टोला निवासी भूषण महतो का 29 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई। फिलहाल घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। आखिर बदमाशों ने किस वजह से घटना को अंजाम दिया है। 


वहीं, इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि बदमाशों ने सोए अवस्था में एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर डाली है। इस घटना के बाद आस-पास के इलाकों में कोहराम मचा है। लोगों द्वारा इस घटना को लेकर तरह - तरह की चर्चा की जा रही है। इस घटना के पीछे की वजह क्या है इसको लेकर भी कई तरह की बातें कही जा रही है। 


उधर, इस घटना को लेकर बेगूसराय एसपी ने बताया कि- आज सुबह लगभग 6:45 बजे एफसीआई ओपी पुलिस को सूचना मिली कि छोटू कुमार, उम्र लगभग 29 वर्ष, पुत्र भूषण महतो ग्राम-गुरदासपुर टोला बिहट को आज सुबह-सुबह किसी अज्ञात अपराधी ने सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी है। इस  सूचना मिलते ही सीआई बरौनी एवं एफसीआई थानाध्यक्ष अपने सशस्त्र बल के साथ महज 10 मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों एवं स्थानीय लोगों से प्रारंभिक पूछताछ के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों द्वारा घटना का कारण स्पष्ट रूप से नहीं बताया जा रहा है।मृतक पेशे से मजदूर था।