Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार
17-Oct-2023 12:00 PM
By First Bihar
SHEIKHPURA : खबर शेखपुरा से निकल कर सामने आ रही है। जहां एनएच 333 ए पर बड़ा हादसा हो गया। बरबीघा थाना क्षेत्र के एसकेआर कॉलेज के समीप एक हाईवा और पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों गाड़ियां बीच सड़क पर ही धू -धू कर जल गई। जिसमें एक व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया। हालांकि,स्थानीय लोगों की मदद से इस व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे शेखपुरा की तरफ से आ रहे हाईवा ट्रक ने बरबीघा की तरफतेज गति में जा रहे पिकअप गाड़ी में टक्कर मार दी। इसी बीच दोनों गाड़ियों में टक्कर हो गई और देखते ही देखते दोनों गाड़ियों में आग लग गई। टक्कर इतना जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों में आग लग गई और धू-धू कर जलने लगी।
वहीं, सुबह दौड़ने आ रहे युवाओं ने जब इस घटना को देखा इसके बाद मुकेश कुमार जो घटना स्थल के पास के निवासी हैं उसनें 112 को घटना कि जानकारी दिया और एक व्यक्ति के सहयोग से मालवाहक गाड़ी डाला में जिंदा जल रहे पीड़ित को नजदीकी अस्पताल में एडमिट करवाया। उसके बाद इस मामले की जानकारी बरबीघा थाना के पुलिस को दी गई।
उधर, पिकअप वैन में सो रहा एक व्यक्ति भी जल गया। उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। फिलहाल घायल को बेहतर इलाज के लिए बरबीघा रेफरल अस्पताल से चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जबकि बरबीघा थाना और दमकल की टीम मौके पर पहुंच कर जल रहे दोनों गाड़ियों को बुझाते - बुझाते जल कर खाक हो गई। लोगों की माने तो सड़क पर लगे पुराने पेड़ घटना का कारण बना है। इस जगह दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है। घटना के बाद गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है।