ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

बिहार : शराब माफिया को अरेस्ट करने पहुंची पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, SHO और दारोगा समेत 6 पुलिसकर्मी घायल

15-Sep-2023 02:17 PM

By First Bihar

MOTIHARI : बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। ये अपराधी कब किसके साथ अपने काले कारनामों को अंजाम दे देंगे ये शायद ही किसी को मालूम हो। राज्य में बढ़ते अपराध का आलम यह है कि अपराध नियंत्रण को लेकर छापेमारी करने जा रही पुलिस टीम पर भी जानलेवा हमला किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मोतिहारी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया है। जिसमें चार दारोगा समेत छह पुलिसकर्मी पूरी तरह से जख्मी हो गए हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार,पूर्वी चंपारण में मोतीहारी के पास एक इलाके में शराब धंधेबाजों को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर हमला किया गया है। इस हमले में चार दारोगा सहित छह पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। फिलहाल, मामले के आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई में जुटी है। बताया जा रहा है कि घायलों की सूची में दो महिला सिपाहियों का नाम भी शामिल है।


बताया जा रहा है कि,जिले के पीपराकोठी थानाक्षेत्र के हथियाही गांव में शराब की बड़ी खेप लाए जाने की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस की टीम पर धंधेबाजों के समर्थक व ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले में हमले में सहायक थानाध्यक्ष समेत चार दारोगा व दो महिला सिपाही जख्मी हो गए। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल लाया गया। यहां से इलाज के बाद सभी को स्वास्थ्य लाभ के लिए थाने वापस भेज दिया गया। सभी जख्मी खतरे से बाहर बताए गए हैं।


जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि थानाक्षेत्र के हथियाही गांव में शराब की बड़ी खेप लाकर रखी गई है। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए सहायक थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव में छापेमारी के लिए पहुंची। पुलिस ने गोपनीयता के लिहाज से सरकारी वाहन गांव के बाहर ही खड़े कर दिए। पैदल ही पुलिस की टीम गांव में दाखिल हुई। तभी शराब के अवैध धंधेबाजों के समर्थकों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर हमला कर दिया। हमले में सहायक थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह, दारोगा धनंजय कुमार, मनीष कुमार व राहुल कुमार के अलावा दो महिला सिपाही भी जख्मी हो गईं।


उधर, इस घटना को लेकर सहायक पुलिस अधीक्षक श्री राज ने बताया कि पुलिस पर हमला करनेवालों को चिह्नित किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस टीम ने स्थिति पर काबू पाया और सभी घायल पुलिस कर्मियों की चिकित्सा सदर अस्पताल में कराने के बाद उन्हें थाने पहुंचा गया है।