चालान से बचने का अनोखा ड्रामा… हेलमेट पर रोका तो थाने में ‘माता’ बनकर झूमने लगी महिला, पुलिस भी रह गई दंग अवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट
01-Apr-2023 08:40 AM
By First Bihar
SHEIKHPURA : शेखपुरा में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर शराब माफिया और उसके समर्थकों ने हमला बोल दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने उत्पाद विभाग की टीम पर पथराव कर दिया, जिसमें 2 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। शराब कारोबारियों से जान बचाकर उत्पाद विभाग के जवान किसी तरह से अस्पताल पहुंचे, जहां सबी का इलाज जारी है। यह घटना नीरपुर गांव की है।
बताया जा रहा है कि, उत्पाद विभाग की टीम शुक्रवार की देर रात को शराब मामले के एक वारंटी को गिरफ्तार करने के लिए नीरपुर गांव पहुंची थी। टीम के पहुंचते ही शराब माफिया के कहने पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया और पत्थबाजी शुरू कर दी। इस हमले में एक दारोगा समेत आठ जवान घायल हो गए। इस घटना के बाद उत्पाद विभाग की टीम बिना वारंटी को गिरफ्तार किए ही वापस लौट गई।
पथराव की इस घटना में दो जवान भी घायल हो गई हैं। सभी घायलों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उत्पाद विभाग की टीम देसी शराब के अड्डे पर छापेमारी करने गई थी। इस दौरान देसी पुलिस की टीम पर हमला कर दिया गया। जबरदस्त पत्थरबाजी की गई। दो चक्र गोलियां भी चलाई गई। पत्थरबाजी में दो पुलिस के जवान जख्मी हुए। घायल जवान को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हमले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
बता दें कि,घटना की जानकारी उत्पाद निरीक्षक प्रकाश कुमार ने देते हुए बताया कि नीरपुर गांव में देसी शराब बनाने और बेचने की गुप्त रूप से सूचना मिली। इस पर उत्पाद विभाग की टीम छापेमारी करने गई। इसी दौरान कारोबार से जुड़े लोगों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया, जिसमें 2 जवान जख्मी हुए हैं। घायल जवानों को वहां से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक जवान को गंभीर चोट लगी है। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है ।