BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे...
27-Nov-2022 09:34 PM
By Ajit Kumar
BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां अपराधियों ने एक साथ दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बरारी थाना क्षेत्र के मायागंज स्थित हथिया नाला के पास की है। यहां यूट्यूब वीडियो की शूटिंग के दौरान बदमाशों ने दो युवकों को सरेआम गोली दाग दी जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की अस्पताल जाने के दौरान मौत हो गई। एक साथ दो लोगों की हत्या से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।
मृतक युवकों की पहचान पहचान बरारी थाना क्षेत्र स्थित पासवान टोला निवासी सन्नी पासवान और मायागंज के रहने वाले रोहित रजक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार को मायागंज स्थित हथिया नाला में किसी यूट्यूब वीडियो की शूटिंग चल रही थी। इसी दौरान भीड़ में मौजूद लोगों के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई। जिसके बाद एक युवक ने अपने कमर से पिस्टल निकालकर दूसरे युवक के सीने में गोली दाग दी। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के बाद एक दूसरे युवक ने गोली चलाने वाले को मौके पर ही मार गिराया।
घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल डबल मर्डर के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।