ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल

Home / news / बिहार शिक्षक नियुक्ति को लेकर BPSC का अहम फैसला, पोस्टिंग से पहले करना...

बिहार शिक्षक नियुक्ति को लेकर BPSC का अहम फैसला, पोस्टिंग से पहले करना होगा ये काम

27-Aug-2023 05:55 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार शिक्षक नियुक्ति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। बीपीएससी की तरफ से शिक्षक भर्ती के लिए तीन दिनों तक चली परीक्षा के बाद शिक्षक नियुक्ति को लेकर बीपीएससी के चेयरमैन अतुल प्रसाद ने बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के मुताबिक, शिक्षक भर्ती में सफल अभ्यर्थियों की पोस्टिंग से पहले उनकी ट्रेनिंग कराई जाएगी। जिसके कारण शिक्षक भर्ती नियुक्ति में 4 से 6 महीने तक का वक्त लग सकता है। 


आयोग अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने बताया है कि शिक्षक भर्ती परीक्षा के नतीजे चरणबद्ध तरीके से घोषित किए जाएंगे। पहले कक्षा 11-12 के लिए रिजल्ट प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद कक्षा 9 और 10 के लिए और इसके बाद प्राइमरी टीचर्स के लिए नतीजे घोषित किए जाएंगे। उन्होंने कक्षा 9-10 के सफल शिक्षक अभ्यर्थियों का डॉकुमेंट वेरीफिकेशन बहुत ही जल्द शुरू किया जाएगा। ऐसे में उन्हें इसके लिए तैयार रहना चाहिए।


उन्होंने कहा है कि शिक्षक भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपने दस्तावेज तैयार रखें। रिजल्ट घोषित होने के बाद किसी भी समय वेरीफिकेशन के लिए ई-कॉल लेटर जारी किए जा सकते हैं। ऐसे में आवेदन फॉर्म की कॉपी के साथ दस्तावेजों की कॉपियों के दो-दो सेट बनाकर रख लें। बता दें कि बिहार में में करीब पौने दो लाख पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति के लिए बीपीएससी की ओर से 24, 25 और 26 अगस्त को शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी।